Thursday, October 22nd, 2026

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

ठाणे
महाराष्ट्र में ठाणे ज़िले के आसनगांव के निकट स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री आग से धधक उठी। आज सुबह फैक्ट्री में अचानक धुंए के गुबार निकलने लगे। देखते ही देखते आग विकराल होती चली गई। यह आग इतनी तेज थी कि, मिनटों में पूरी फैक्ट्री चपेट में ले ली। आग की लपटें और धुंआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें उधर दौड़ पड़ीं। दमकलों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, घटना के वक्त वहां कर्मचारी भी मौजूद थे। हालांकि, अभी जनहानि की सूचना नहीं मिली। ​दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है।
 

 

#प्लास्टिक फैक्ट्री

Source : Agency

पाठको की राय